नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फरार आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की कार्यवाही

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

सरकंडा थाना अंतर्गत नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी राधेश्याम पटेल (25 वर्ष), निवासी घानाघाट, लोरमी, जिला मुंगेली को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है


पीड़िता ने कोरबी चौकी, थाना पसान जिला कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सरकंडा, बिलासपुर में अपने परिवार के साथ रहती थी। वहीं उसकी जान पहचान आरोपी राधेश्याम से हुई, जिसने 13 जून 2022 को उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कोरबी ले जाकर किराये के मकान में रखा और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

प्रकरण की जानकारी कोरबी पुलिस द्वारा सरकंडा थाने को स्थानांतरित की गई, जिस पर सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 886/2025 धारा 363, 366, 376(3) भादवि तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी लगातार फरार चल रहा था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जब आरोपी की मोबाइल लोकेशन चांटीडीह क्षेत्र में मिली, तो पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय एवं टीम की सक्रिय भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post