डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर...
सरकंडा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहिल गांधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी आरोपी से पहचान कॉलेज सेमिनार के दौरान हुई थी। आरोपी शाहिल गांधी ने एम.आई. कंपनी में निवेश करने पर इनकम देने का झांसा देकर पैसे जमा कराए। बाद में जब पीड़िता ने पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने उसे होटल में बुलाया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 17 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम:
शाहिल गांधी पिता प्रेम गांधी, उम्र 37 वर्ष
निवासी - सुदामा नगर, मुखी हॉस्पिटल, सोनीपत (हरियाणा)
हाल मुकाम - इंदिरा नगर, विनोबा नगर, तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
सरकंडा पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।