डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान....रायपुर
रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा गूगल विज्ञापन के जरिये अल्ट्राटेक सीमेंट सस्ते में दिलाने का झांसा देकर 8.80 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है।
अवंती विहार, थाना तेलीबांधा रायपुर निवासी प्रार्थी भारत भूषण गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गूगल विज्ञापन में मिले नंबर पर संपर्क करने पर सस्ते दर में अल्ट्राटेक सीमेंट उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे 8.80 लाख रुपये ठगे गए। इस पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 848/24 धारा 318(4) बीएनएस दर्ज कर रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा जांच की गई।
तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उत्तरप्रदेश और बिहार में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
अजय सिंह पिता नत्थू सिंह, उम्र 30 वर्ष
निवासी- रुखाला, थाना छर्रा, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश
➡️ ठगी की रकम सबसे पहले म्यूल खातों में जमा कर फिर अपने खातों में ट्रांसफर करता था। -
सुजीत सिंह पिता नवल किशोर सिंह, उम्र 43 वर्ष
निवासी- रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार
➡️ म्यूल खातों के एटीएम कार्ड से गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, पटना सहित विभिन्न शहरों से रकम निकालता था।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
रेंज साइबर थाना रायपुर की कार्रवाई आगे भी जारी है।