डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
जीपीएम..
जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, खासकर गरीब, मजदूर, किसान और आदिवासी वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग पहुंचा और समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, अर्चना पोर्ते, पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य शंकर कवर, युवा कांग्रेस नेता अमीर अली समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
इदरीस अंसारी ने कहा कि—
"सरकार की लापरवाही के कारण जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में घंटों बिजली गुल रहती है। गर्मी, बच्चों की पढ़ाई और किसानों की खेती—हर मोर्चे पर जनता त्रस्त है। अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।"
कांग्रेस नेताओं ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।