डेली न्यूज़ टाइम्स .... जिया उल्ला खान..
बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी उत्तरप्रदेश एवं गुजरात तथा मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 ने आज अपने दर्जनों सहयोगी जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से मुलाकात कर कोनी क्षेत्र से जुड़े तीन प्रमुख मांगों पर ज्ञापन सौंपा
त्रिलोक श्रीवास ने कोनी में संचालित शराब दुकान को तत्काल बंद करने, अरपा नदी में हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने एवं इससे उत्पन्न हो रहे नदी तट कटाव को नियंत्रित करने के लिए तटबंध (रिटेनिंग वॉल) एवं पचरी निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि कोनी, वार्ड क्रमांक 68 स्वामी रामकृष्ण परमहंस नगर, एजुकेशन हब है। यहां एशिया महाद्वीप का अनूठा उदाहरण है जहां एक ही वार्ड में तीन विश्वविद्यालय संचालित हैं।
यहां MITI महिला आईटीआई, तीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीपी कॉलेज, B.Ed कॉलेज, प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा इंजीनियरिंग व मेडिकल विभाग, आधारशिला सैनिक स्कूल, केपीएस स्कूल, मध्य भारत का सबसे बड़ा आवासीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती महाविद्यालय समेत कई शैक्षणिक संस्थान हैं। इसके अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक शासकीय संस्थान भी इसी क्षेत्र में स्थित हैं। हजारों छात्र-छात्राएं देश-विदेश से यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।
ऐसे शैक्षणिक वातावरण में शराब दुकान का संचालन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विगत कई वर्षों से कोनी क्षेत्र में शराब दुकान को हटाने की मांग हो रही है, लेकिन अब तक प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। श्री श्रीवास ने चेताया कि यदि प्रशासन इस दिशा में शीघ्र पहल नहीं करता तो वह जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
उन्होंने बताया कि अरपा नदी में अवैध उत्खनन के कारण नदी तट का तेजी से कटाव हो रहा है। इससे कोनी क्षेत्र के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो भविष्य में स्थिति भयावह हो सकती है। इसके लिए रिटेनिंग वॉल, पचरी एवं आवश्यक तटबंध निर्माण कराए जाने की मांग की गई।
इस मौके पर त्रिलोक श्रीवास के साथ कांग्रेस नेता नंदकिशोर वर्मा, मनोज श्रीवास, मंगल बाजपेई, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू चंद्रप्रकाश केसरवानी, कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, पप्पू मानिकपुरी, मनीष भट्ट, दौलत सोनी, मोहसिन खान, राहुल गोरख, आयुष सिंह राज, कृष्ण श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, नवीन चंद्र दुबे, रामेश्वर केसरी, दीपक कश्यप, ओमप्रकाश शर्मा, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं ने दो टूक कहा कि यदि प्रशासन ने इन जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की तो जनता के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।