डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर-
थाना मस्तुरी पुलिस ने गांजा की तस्करी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से 20 किलो 100 ग्राम गांजा, एक मोबाइल और एक कार जब्त की गई है। कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग ₹7,11,000 आँकी गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी पंधी वर्मा मोहल्ला, थाना सीपत, वाहन क्रमांक CG 10 BQ 9133 (वेगन-आर कार) में ओडिशा के बरगढ़ से अवैध रूप से गांजा लेकर जयरामनगर के रास्ते कोटा की ओर जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और ग्राम जयरामनगर एरमसाही-रलिया तिराहा के पास आरोपी को धरदबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी की कार से एक सफेद बोरी में रखे पॉलिथीन बैग में कुल 20 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही एक रियलमी मोबाइल फोन जिसकी कीमत ₹10,000 और उक्त कार जिसकी कीमत ₹5,00,000 बताई गई, जब्त की गई।
आरोपी नीरज वर्मा को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) एवं 29 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी और जवानों में निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर, उप निरीक्षक सुजान जगत, गणेश राम महिलांगे, आरक्षक संजय बजारे, राकेश भारद्वाज, एसीसीयू टीम के प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप और आरक्षक अविनाश कश्यप शामिल रहे, जिनकी तत्परता से यह सफलता मिली।
बिलासपुर पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार चला रही है अभियान।