धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर....

सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोहल्ले में खुलेआम चाकू और भुजाली लहराकर लोगों को धमका रहे थे।


आरोपी:

  1. विकास टंडन उर्फ विक्की, पिता दरबारी लाल, उम्र 18 वर्ष 6 माह, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, बिलासपुर
  2. साहिल बघेल उर्फ लुटु, पिता गौकरण बघेल, उम्र 18 वर्ष 6 माह, निवासी जैतखाम के पास, मिनीबस्ती जरहाभाठा, बिलासपुर

जब्त सामग्री:

  • एक लोहे का धारदार चाकू
  • एक लोहे का धारदार भुजाली

घटना विवरण:
दिनांक 08.07.2025 को सूचना मिली कि जरहाभाठा जैतखाम के पास दो युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डरा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पहुंची सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान एक चाकू और एक भुजाली बरामद हुई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 781/2025 और 782/2025 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post