गौरेला में चोरी के गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार — 5.6 किलो चांदी, नकदी और बाइक बरामद

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही — जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP सुरजन राम भगत ने जानकारी दी कि न्यायालय क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के पीछे दो मुख्य आरोपी और एक सराफा व्यापारी शामिल था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.6 किलो चांदी, सवा तोला सोना, ₹43,500 नगद, एक अपाचे मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।

साइबर सेल की टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर आरोपियों का सुराग लगाया। पुलिस के अनुसार गिरोह ने मार्च से जून 2025 के बीच न्यायालय तिराहा और सारबहरा फाटक क्षेत्र के सूने मकानों में रेकी कर, रात के वक्त ताले तोड़कर चोरी की वारदातें की थीं


यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, डीएसपी साइबर सेल दीपक मिश्रा एवं थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में की गई।

SP सुरजन राम भगत ने नागरिकों से घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है और बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश अभी जारी है।


गिरफ्तार आरोपी:

  • सूरज पटेल (23 वर्ष), रामनगर, अनूपपुर
  • पंकज सिंह मरावी (23 वर्ष), रामनगर, अनूपपुर – इसके खिलाफ पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं।
  • प्रिंस सोनी (32 वर्ष), केशवाही, शहडोल – जो चोरी के आभूषण खरीदता था।

🔍 पुलिस की सतर्कता और साइबर सेल की तकनीकी जांच ने इस चोरी के गिरोह का खुलासा कर एक बड़ी सफलता दर्ज की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post