डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.... बिलासपुर...
♦️ वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत कार चालक पर 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई।
♦️ कोर्ट में पेश कर 10,000 रुपये का जुर्माना।
♦️ कमर में छुपाकर रखी एयरगन बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त।
♦️ पृथक से प्रतिबंधक कार्रवाई।
आरोपी:
अर्चित केडिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामावर्ध कॉलोनी, रायपुर रोड, बिलासपुर।
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 1 मिलियन से अधिक।
जप्त: एक नग एयरगन।
बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 20 जुलाई की रात महाराणा प्रताप चौक पर चेकिंग के दौरान रायपुर मार्ग से आ रही काली XUV 700 (CG 10 BU 2504) को रोका गया।
ब्रेथ एनालाइजर जांच में चालक नशे में पाया गया। तलाशी के दौरान कमर में एयरगन मिली जिसे बीएनएसएस धारा 106 में जप्त किया गया। शराब पीकर ड्राइविंग करने पर न्यायालय में पेश कर 10,000 रुपये का फाइन किया गया और प्रतिबंधक कार्रवाई की गई।