डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
🔹 थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
🔹 शासकीय उचित मूल्य दुकान में किया गया 16.91 लाख रुपये का गबन
🔹 चावल-नमक जैसी आवश्यक वस्तुओं में की गई धोखाधड़ी
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान से लाखों रुपये मूल्य के राशन का गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सोहन यादव, पिता वेतन लाल यादव, उम्र 53 वर्ष, निवासी तहसील ऑफिस के पास, जगदल्ला, थाना चांपा है।
सोहन यादव, सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया संस्था मर्यादित चांपा के अंतर्गत बिर्रा रोड चांपा स्थित सरकारी राशन दुकान का विक्रेता था। जांच में सामने आया कि उसने दुकान से ₹16,91,588/- मूल्य का चावल और नमक गबन कर धोखाधड़ी की।
इस मामले में 04 मई 2025 को थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 316(5) बीएनएस तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके निवास से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 05 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा जयप्रकाश गुप्ता और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
🔸 सरकारी राशन से जुड़े गबन के इस मामले का खुलासा आमजन और प्रशासन दोनों के लिए एक चेतावनी है।