सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, झारखंड की महिला चोर गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | थाना – सरकंडा
सरकंडा पुलिस ने दो अलग-अलग मोबाइल चोरी के मामलों का सफल खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई है।


यह था पूरा मामला
पहला मामला चिंगराजपारा निवासी अनिश मसीह की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई 2025 की रात करीब 2:30 बजे जब वह दिशा मैदान के लिए उठीं तो देखा कि एक महिला उनके घर से बाहर निकल रही थी। शोर मचाने पर महिला भाग गई। बाद में पता चला कि कूलर के ऊपर रखा ₹14,000 कीमती रेडमी मोबाइल चोरी हो गया। इस पर अपराध क्रमांक 928/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में लिंगियाडीह निवासी भावेश साह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर से भी कूलर के ऊपर रखा मोबाइल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 929/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मोबाइल बेचने की फिराक में पकड़ी गई महिला
पुलिस को सूचना मिली कि शनिचरी रपटा के पास एक संदिग्ध महिला मोबाइल बेचने के फिराक में घूम रही है। जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा और पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। वैध दस्तावेज मांगने पर वह जवाब नहीं दे सकी, जिस पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दोनों घटनाओं में मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

बरामद मोबाइलों को जब्त करते हुए महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार महिला का विवरण:
नाम: कदमतली मोदी पति कुंदन मोदी
उम्र: 32 वर्ष
निवासी: अमदा, थाना सेरेकला, जिला राजखड़समा, झारखंड

सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी के मामलों पर लगाम लगाने में सफलता मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post