डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे चक्का जाम कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नेतृत्व में रानी दुर्गावती चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान इंटक परिवार सहित जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी भी शामिल हुए
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदेश की साय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी तीखे आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।
इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता भीगते हुए भी सड़क से नहीं हटे। भीगते पानी में ही बिजली विभाग का घेराव किया गया। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन भी कर दिया।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व ही इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठाया गया था।