डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान..
बिलासपुर...
🔹 ड्रिल, मैन्युअल अभ्यास और अनुशासन का परीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे द्वारा बिलासपुर यातायात पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को टोली बनाकर ड्रिल और यातायात मैन्युअल अभ्यास कराया गया।
🔹 बेहतरीन अनुशासन और टर्नआउट पर इनाम
निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट अनुशासन और वर्दी में सजी सज्जा वाले 25 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशंसा सहित इनाम दिया गया।
वहीं लापरवाह व अनुशासनहीन कार्मिकों को समझाइश देकर सख्त चेतावनी दी गई।
🔹 वाहनों और उपकरणों का गहन निरीक्षण
यातायात विभाग में उपयोग हो रहे समस्त वाहनों, इमरजेंसी किट, मेडिकल सामग्री, व्हील लॉक, रस्सी आदि का निरीक्षण किया गया।
साथ ही विभिन्न तकनीकी यंत्रों का भौतिक परीक्षण भी किया गया।
🔹 स्वास्थ्य और मनोबल पर विशेष ध्यान
अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक समस्याओं और मानसिक स्थिति की जानकारी ली गई।
वेरीकोज वेन, श्वास संबंधी समस्याएं आदि जैसी तकलीफों पर गंभीरता दिखाई गई और वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजने का आश्वासन दिया गया।
🔹 जन-जागरूकता और पेट्रोलिंग
अत्यधिक यातायात दबाव वाले मार्गों पर सायरन के साथ पेट्रोलिंग की गई और आम नागरिकों को यातायात बाधित न करने हेतु जागरूक किया गया।
🔹 मानवता और तहज़ीब का संदेश
अधिकारियों को किसी भी विषम परिस्थिति में जनता के साथ शालीनता, गरिमा और मर्यादा के साथ पेश आने की सिख दी गई।
📌 इस निरीक्षण परेड में 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए और सभी ने कर्तव्य के प्रति निष्ठा और मनोयोग से सेवा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।