🥎 जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल ट्रायल सम्पन्न...बालक-बालिका वर्ग (14 वर्ष) बिलासपुर जिले की टीम गठित

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

बिलासपुर, दिनांक –
भारत माता हिंदी विद्यालय के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल ट्रायल (14 वर्ष बालक-बालिका वर्ग) का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री मुकेश कश्यप ने बताया कि खिलाड़ियों को रनिंग, फील्डिंग, हीटिंग, पीचिंग एवं कैचिंग का अभ्यास कराया गया। खिलाड़ियों का प्रदर्शन परीक्षण के आधार पर किया गया, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिलासपुर जिले की टीम में शामिल किया गया है।

अब चयनित खिलाड़ी आगामी 5 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित संभागीय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथि –
छत्तीसगढ़ स्कूल के प्राचार्य श्री प्रशांत चिपड़े,
श्री अख्तर खान,
श्रीमती गीता सिंह बनाफर,
श्रीमती कंचन अनंत,
सुश्री कंचन धीरही,
सुश्री नेहा यादव,
अंकुर रजक,
भूमिका श्रीवास,
आयुष केशरवानी
तथा बिलासपुर बेसबॉल क्लब के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post