डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर.....
बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम के दौरान अब तक 632.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले 10 वर्षों के औसत 459.4 मि.मी. से 172.9 मि.मी. अधिक है। यह जानकारी भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त हुई है।
जिले की विभिन्न तहसीलों में अब तक दर्ज बारिश इस प्रकार है:
🔹 बेलगहना – 772.1 मि.मी. (सबसे अधिक)
🔹 सकरी – 672.7 मि.मी.
🔹 तखतपुर – 666.6 मि.मी.
🔹 मस्तूरी – 646.0 मि.मी.
🔹 रतनपुर – 639.1 मि.मी.
🔹 बिल्हा – 625.9 मि.मी.
🔹 पचपेड़ी – 624.2 मि.मी.
🔹 सीपत – 622.0 मि.मी.
🔹 बोदरी – 576.1 मि.मी.
🔹 बेलतरा – 520.0 मि.मी.
🔹 कोटा – 458.2 मि.मी. (सबसे कम)
गौरतलब है कि जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है। इस वर्ष की अच्छी वर्षा से जहां किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं जलस्तर में भी सकारात्मक सुधार की संभावना जताई जा रही है।