बिजली विभाग की घोर लापरवाही से मासूम बालक की जान पर बन आई, बाल-बाल बचा – इंटक अध्यक्ष ने बताया साजिश, सोमवार को होगा विरोध प्रदर्शन

डेली न्यूज़ टाइम्स..जिया उल्ला खान...

गौरेला.. | ग्राम पंचायत गोरखपुर के बेलगहना मोहल्ले में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है, जहां चालू मेन लाइन के तार को जमीन से महज दो-तीन फीट ऊंचाई पर खुला छोड़ दिया गया। इसी तार की चपेट में एक मासूम बालक आ गया, जिसकी जान सलीम नामक युवक की सूझ-बूझ से बाल-बाल बची।

🔴 *घटना के प्रमुख तथ्य:* 

बिजली विभाग के लाइनमैनों ने गांव के बीचोंबीच मेन लाइन को काटकर चालू हालत में जमीन से बेहद नजदीक छोड़ दिया।

पंच इरशाद द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कर्मचारियों ने लापरवाही बरती।

सुबह एक बच्चा तार को छू गया और उसमें चिपक गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद सलीम नामक व्यक्ति ने डंडे से तार को हटाया और बच्चे को बचाया।

बालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल सेंड किया गया।


🔵 *इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी की प्रतिक्रिया:* 

घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित उनके घर से रोने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे।

बिजली विभाग के अधिकारियों को कॉल किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

SDM को भी सूचना देने का प्रयास किया गया, पर नंबर नहीं लगा।

इदरीस अंसारी ने कहा कि यह किसी गहरी साजिश की तरफ इशारा करता है, खासकर क्योंकि यह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना केवल लापरवाही नहीं बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र हो सकता है।


⚠️ *आगे की कार्यवाही:* 

इंटक अध्यक्ष ने घोषणा की है कि सोमवार को पूरे ग्रामवासियों और इंटक परिवार के साथ मिलकर बिजली विभाग के D.E. को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की जाएगी।

साथ ही बहादुरी दिखाने वाले सलीम को इंटक की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post