डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
रायपुर.....
रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और थाना माना की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। माना थाना क्षेत्र से चोरी की गई तीन दोपहिया वाहन बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।
👉 पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने थाना माना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से कुल तीन मोटरसाइकिल चोरी की थीं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग ₹1,20,000/- आँकी गई है।
👉 गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश पाल, पिता मनबोध पाल (उम्र 25 वर्ष), निवासी तुता, थाना अभनपुर, रायपुर है। उसके साथ एक नाबालिग भी संलिप्त पाया गया है।
👉 आरोपियों ने वाहन बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
👉 बरामद वाहनों में एक बाइक क्रमांक CG 04 MN 6400 शामिल है, जिस पर थाना माना में अपराध क्रमांक 235/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।
🔍 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
🛡 कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, एण्टी क्राइम यूनिट प्रभारी सउनि शंकर लाल ध्रुव, सायबर यूनिट एवं थाना माना की टीम के अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही।