गुरु पूर्णिमा पर रामनारायण शास्त्री उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, शामिल हुए पूर्व योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बिलासपुर के रामनारायण शास्त्री उद्यान में नगर एवं वार्डवासियों द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, अध्यक्ष अशोक तिवारी, संतोष खेमका, संजय साहू, धीरेंद्र सिंह, दीपक मजूमदार, जी.पी. राव, संदीप मिश्रा, राघवेंद्र सिंह गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, चंद्रप्रकाश यादव, अंकित तिवारी, अनिमेष साहू, विपिन मिश्रा, राजू साहू, हेमलता साहू, प्रियंका तिवारी, इंदू सिंह, शिवानी मजूमदार, पुष्पा यादव सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।


सभी ने पर्यावरण की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post