सरकंडा पुलिस की कार्रवाई: लिंगियाडीह में अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शैलेन्द्र उर्फ लारा नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लिंगियाडीह क्षेत्र में चोरी-छिपे शराब बेचने का कार्य कर रहा था।


इस संबंध में थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 880/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले इसी प्रकरण में एक अन्य आरोपी मनोज भट्ठ उर्फ गुजू को 24 जून को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पाव देशी शराब व बिक्री की रकम बरामद की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर आज 10 जुलाई को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शैलेन्द्र उर्फ लारा नेताम को उसके घर शिव नगर, लिंगियाडीह से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 49 पाव देशी प्लेन शराब जिसकी कीमत लगभग 3920 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई, जिनके दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post