डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में बड़ा मोड़ आया है। राज्य सरकार ने इस घोटाले में संलिप्त पाए गए 29 अधिकारियों में से 22 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
शेष 6 अधिकारियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुका है। यह अब तक इस घोटाले में की गई सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, घोटाले की जांच में इन अधिकारियों की संलिप्तता के पर्याप्त सबूत सामने आने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। मामले की जांच अभी भी जारी है और आगे और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।