डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
दुर्ग....
अमलेश्वर थाना क्षेत्र में 18 मई को हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में बिलासपुर के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
🔸 घटना का विवरण
पीड़ित मुकेश 18 मई को अपने परिवार के साथ रायपुर के चंगोरा भाटा स्थित ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और सोने-चांदी के जेवर व कीमती सामान पार कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी बिलासपुर लौट गए थे।
पीड़ित की शिकायत पर अमलेश्वर थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना पर आरोपियों की तलाश शुरू की और 1 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
🔸 गिरफ्तार आरोपी
- रितेश उर्फ लुटू पांडे (26 वर्ष) – सरकंडा, बिलासपुर
- सोहन पटेल (22 वर्ष) – टिकरापारा, बिलासपुर
- सुखनंदन लाल (55 वर्ष) – सिरगिट्टी, बिलासपुर
- विनय पांडे (53 वर्ष) – सरकंडा, बिलासपुर
- रमेश पटेल (29 वर्ष) – गांधी चौक, बिलासपुर
- संतोषी गोस्वामी (45 वर्ष) – सिरगिट्टी, बिलासपुर
🔸 बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹7.5 लाख रुपए मूल्य का सोना-चांदी और अन्य सामान जब्त किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने पूर्व में भी कई घरों में चोरी की वारदातें की हैं।
🔸 फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई गई है।