ऑपरेशन प्रहार के तहत ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, स्वर्णिम एरा कॉलोनी से 4 हैंडसम आरोपियों सरकंडा पुलिस ने दबोचा....

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर, सरकंडा:- 
ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वर्णिम एरा कॉलोनी में दबिश देकर मध्यप्रदेश से आए चार युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लूडो किंग गेम के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप पर सट्टा खिलाते थे

मौके से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और लाखों रुपये की सट्टा-पट्टी लिखा रजिस्टर जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत केस दर्ज कर, उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।


गिरफ्तारी का स्थान: स्वर्णिम एरा कॉलोनी, सरकंडा

यह कार्रवाई 2 जुलाई 2025 की शाम सरकंडा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी ‘स्वर्णिम एरा कॉलोनी’ में की गई। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि यहां बाहरी युवक किराये के मकान में रहकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मकान नंबर 152 में दबिश दी गई, जहां चारों आरोपी मोबाइल व लैपटॉप के जरिये ‘श्याम लूडो किंग’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हार-जीत पर दांव लगवा रहे थे।


गिरफ्तार आरोपी – मध्यप्रदेश से बिलासपुर पहुंचा गिरोह:

  1. राहुल छाबड़ा पिता मोहित लाल, उम्र 25 वर्ष
     निवासी – सुरेश किराना स्टोर्स के पास, संधी मोहल्ला, शहडोल, थाना कोतवाली, म.प्र.

  2. सुमित चांदवानी पिता जगदीश कुमार चांदवानी, उम्र 19 वर्ष
     निवासी – सिंध भवन के पास, रानीताला के पीछे, शहडोल, थाना कोतवाली, म.प्र.

  3. ओम प्रकाश नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी, उम्र 20 वर्ष
     निवासी – नागवानी गली, सुभाष नगर, सिंधी कैंप, थाना मोतीनगर, सागर, म.प्र.

  4. मोहित बर्मन पिता राजाराम बर्मन, उम्र 25 वर्ष
     निवासी – मोहनपुरी कॉलोनी, भारत पेट्रोल पंप के पास, थाना कोतवाली, उमरिया, म.प्र.


जांच एवं कार्रवाई की जिम्मेदारी:

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय की टीम ने किया, जिसमें एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन और उप निरीक्षक कृष्णा साहू भी शामिल थे।
पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एवं सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में कार्यवाही को अंजाम दिया।


ऑनलाइन सट्टा का नया रूप:

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ‘श्याम लूडो किंग’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में सट्टा खिलवाते थे।
इस ग्रुप में लोगों को जोड़कर लूडो गेम के रिजल्ट पर हार-जीत के आधार पर रुपये का लेन-देन किया जाता था। इसका पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में लिखा जाता था।


जप्त सामग्री:

  • 05 मोबाइल फोन
  • 01 लैपटॉप
  • लाखों रुपये की सट्टा-पट्टी लिखा हुआ रजिस्टर

सरकंडा पुलिस की यह कार्यवाही यह दर्शाती है कि अब ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से भी जुआ-सट्टा जैसे अपराध तकनीकी रूप ले चुके हैं।
बाहरी राज्यों से आकर स्थानीय स्तर पर इस तरह का अपराध करना, सुरक्षा के लिहाज से भी एक बड़ी चेतावनी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए, उन्हें न्यायालय में पेश किया है और आगे भी ऐसे अपराधों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post