डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:
भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए जीपीएम जिले के वरिष्ठ व कर्मठ नेता मुकेश दुबे को भाजपा जिला कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में मुकेश दुबे गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं और लगातार नगरवासियों के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।
मुकेश दुबे की छवि एक जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता की रही है। वे लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के लिए हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उनके इसी समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कोषाध्यक्ष पद की यह जिम्मेदारी न केवल उनके अनुभव को सम्मान देती है, बल्कि यह भाजपा संगठन में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई दी है।
गौरतलब है कि मुकेश दुबे ने गौरेला नगर पालिका परिषद में रहते हुए स्वच्छता, जल निकासी, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिससे क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।