नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 440 नग नशीली टैबलेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
  बिलासपुर - 

बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 440 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई है, जिनकी बाजार कीमत लगभग ₹3432 आंकी गई है।


पुलिस कार्यवाही विवरण:
दिनांक 30.06.2025 को तारबाहर थाना पुलिस व एसीसीयू टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुराना बस स्टैंड के पास टिकरापारा निवासी कुणाल रजक अपने एक साथी के साथ मिलकर नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) ने तत्काल रेड कार्यवाही के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –

  1. कुणाल रजक, पिता मनोज कुमार रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा, बिलासपुर।
  2. राहुल कुमार पाटले, पिता संतोष पाटले, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, रानीपारा रतनपुर, बिलासपुर।

आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से नशीली टेबलेट्स बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B), 22 के तहत प्रकरण क्रमांक 195/2025 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

संयुक्त कार्यवाही में इन अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, प्रधान आरक्षक सालिक राम कर्ष, आरक्षक राहुल राजपूत, रूपलाल चंद्रा एवं मोहन कोर्राम।

बिलासपुर पुलिस की इस तत्परता से स्पष्ट है कि नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post