अंकुश गुप्ता के प्लॉट में चल रही थी जुए की महफिल, कोनी-सिपत पुलिस की रेड में 17 गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल स्थित अंकुश गुप्ता के कृषि प्लॉट में खुलेआम जुए की महफिल सजी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर कोनी व सिपत थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 17 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए। मौके से ₹1,13,000 नगद और 52 पत्ते ताश जब्त किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार
दिनांक 04 जुलाई 2025 को कोनी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सेमरताल में अंकुश गुप्ता के खेत में कुछ लोग रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को सूचना देकर तत्काल रेड की अनुमति प्राप्त की गई। फिर कोनी व सिपत पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और 17 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

जप्त मशरूका:

  • नगद रकम: ₹1,13,000/-
  • ताश के 52 पत्ते

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. रामभजन साहू – अशोक विहार, सरकण्डा
  2. लाला राम साहू – लिंगियाडीह, सरकण्डा
  3. दुर्गेश मानिकपुरी – सूर्या चौक, सरकण्डा
  4. डोमन राजपूत – सूर्या चौक, सरकण्डा
  5. भागवत साहू – सूर्या चौक, सरकण्डा
  6. बसंत राजपूत – सूर्या चौक, सरकण्डा
  7. रामेश्वर वर्मा – सूर्या चौक, सरकण्डा
  8. विनय शर्मा – सूर्या चौक, सरकण्डा
  9. मनोज सिंह – सूर्या चौक, सरकण्डा
  10. गणेश वर्मा – सूर्या चौक, सरकण्डा
  11. प्रतीक यादव – रामायण चौक, सरकण्डा
  12. उत्तम देवागन – चिंगराज पारा, सरकण्डा
  13. लक्ष्मण साहू – चिंगराज पारा, सरकण्डा
  14. नीरज सोनी – जिरकोना, कोनी
  15. अंकुश गुप्ता – चाटीडीह, सरकण्डा (प्लॉट स्वामी)
  16. विजेन्द्र मिश्रा – अशोक नगर, सरकण्डा
  17. अनिवेश रजक – तेलीपारा, कोतवाली

कानूनी कार्यवाही:
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की इस रेड कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और जुए के अड्डों पर बड़ी रोकथाम के संकेत मिले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post