डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.....
बिलासपुर (छ.ग.)...
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Unity Smile & Trauma Care Hospital, बिलासपुर द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 13 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर स्थल:
रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास, कपिल नगर चौक, सीपत रोड, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)
इस स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क BP, शुगर और आंखों की जांच की जाएगी। साथ ही दो विशेष हेल्थ पैकेज पर भारी छूट भी उपलब्ध रहेगी:
🔹 Lab Test (55 Parameters):
➡ मार्केट प्राइस ₹4500 | कैम्प प्राइस ₹1000
🔹 संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा पैकेज:
(स्वास्थ्य सुरक्षा पैकेज + थायरॉयड प्रोफाइल + HbA1c)
➡ मार्केट प्राइस ₹6500 | कैम्प प्राइस ₹1300
शिविर में उपलब्ध रहेंगे अनुभवी विशेषज्ञ
इस निःशुल्क शिविर में शहर के अनेक अनुभवी डॉक्टर और विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे:
🔹 डॉ. अंकित ठकराल – नाक, कान गला, हेड एंड नेक विशेषज्ञ
🔹 डॉ. प्राची ठकराल – दंत रोग विशेषज्ञ
🔹 डॉ. संजय सिंह – जनरल सर्जरी
🔹 ले. कर्नल डॉ. अंकुर ठकराल – दंत एवं मुख रोग
🔹 डॉ. अंकिता श्रीवास्तव – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
🔹 डॉ. श्याम बिहारी – जनरल मेडिसिन
🔹 डॉ. मानसी क्षेत्रपाल – नेत्र रोग विशेषज्ञ
🔹 डॉ. सिजिल शुक्ला – हड्डी रोग एवं आघात चिकित्सा
🔹 डॉ. इशरत हक़ – फिजियोथैरेपिस्ट
अन्य लाभ
✅ शिविर में आने वाले मरीजों को सभी प्रकार की एक्स-रे जांच पर 20% की छूट मिलेगी।
✅ कोई भी व्यक्ति बिना किसी शुल्क के प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच करवा सकता है।
✅ हेल्थ पैकेज की कीमतें आमजन की पहुंच में रखी गई हैं।
---
पंजीकरण एवं संपर्क:
📞 श्वेता यादव: 7722899005
📞 गीतू सिंह: 7000389219
☎️ ऑफिस: 07752-453131
📧 ईमेल: unitysmiletc@gmail.com
यूनिटी स्माइल एंड ट्रामा केयर हॉस्पिटल ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस शिविर में अवश्य पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर लाभ उठाएं। यह शिविर न सिर्फ रोगों की प्रारंभिक पहचान में सहायक होगा, बल्कि आमजन को जागरूक भी करेगा।