स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को सरकंडा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

 बिलासपुर (छ.ग.)...

सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।


मामला इस प्रकार है:
दिनांक 03 जुलाई 2025 को प्रार्थिया ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी जब स्कूल जा रही थी, तब मोहल्ले का युवक भोलू उर्फ विकास दास मानिकपुरी अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे अश्लील गालियाँ दीं, हाथ पकड़ा और मारपीट भी की।

प्राप्त रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 921/2025, धारा 74, 296, 115, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी भोलू उर्फ विकास दास मानिकपुरी, निवासी अटल आवास, सरकंडा को अशोक नगर अटल आवास क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे दिनांक 04 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम:
🔹 भोलू उर्फ विकास दास मानिकपुरी, पिता – स्व. कमलदास मानिकपुरी
🔹 उम्र – 20 वर्ष
🔹 निवासी – अटल आवास, सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

सरकंडा पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते महिला संबंधी अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post