डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय के पास अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचते युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम यश उर्फ योगविन्द चन्द्राकर पिता दिगम्बर चन्द्राकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी दर्राभाठा थाना सीपत, जिला बिलासपुर है। आरोपी के कब्जे से 266 नग प्रतिबंधित कैप्सूल (NRs Dieyelomine Hydrochloride Tramadol Capsule) कीमत लगभग 1716 रुपये एवं बिक्री की नगद राशि 480 रुपये बरामद की गई है।
थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन और टेबलेट की अवैध बिक्री की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई
पूरी कार्यवाही के दौरान एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी से पूछताछ कर वैध दस्तावेज मांगे गए, किंतु दस्तावेज नहीं होने पर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 976/2025, धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।