डेली न्यूज़ टाइम्स....जिया उल्ला खान
कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
➡️ ग्राम खुरदुर में बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को कोटा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार।
➡️ जमीन के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे छोटी बहन के बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या।
➡️ बड़ी मां द्वारा नाना की जमीन में हिस्सा न देने पर आया गुस्सा, खेत से परसा पत्ता तोड़ने के दौरान दिया वारदात को अंजाम।
🔸 मामले का विवरण:
18 जून 2025 को थाना कोटा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में एक महिला की अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से सिर और गले पर वार कर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान कुंवारियां बाई बघेल, उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने तत्काल वैज्ञानिक विवेचना कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा, थाना प्रभारी व टीम के साथ FSL और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।
🔍 जांच में सामने आया सनसनीखेज खुलासा:
• मृतका कुंवारियां बाई अकेली रहती थी। पति और संतान नहीं थे।
• स्वयं की और पिता की लगभग चार एकड़ जमीन थी, जिससे कृषि कर जीवन यापन करती थी।
• जमीन का बंटवारा बहनों के बीच नहीं हुआ था।
• घर के पास ही बहन का बेटा सौखी नवरंग अपने परिवार के साथ रहता था।
जांच में पता चला कि आरोपी सौखी नवरंग को इस बात की नाराजगी थी कि बड़ी मां उसे नाना की जमीन में हिस्सा नहीं दे रही थी। इसी नाराजगी में जब कुंवारियां बाई गांव के बाहर परसा पत्ता तोड़ने गईं, तब आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर और गले पर वार कर हत्या कर दी।
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
🚓 कानूनी कार्यवाही:
➡️ अपराध क्रमांक 593/2025, धारा 103(1) बी.एन.एस.
➡️ आरोपी – सौखी नवरंग पिता भगत राम नवरंग, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खुरदुर, थाना कोटा
👮♂️ जांच में शामिल टीम:
- निरीक्षक थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग
- सहायक उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे
- प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल
- आरक्षक भोप साहू, जलेश्वर साहू, सोमेश्वर साहू, अजय सोनी
- अन्य पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
कोटा पुलिस की तत्पर कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत और विश्वास का माहौल कायम हुआ है।