डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
जांजगीर-चांपा....
चांपा पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली टेबलेट्स बरामद की है। पुलिस को कुल 1680 नग टेबलेट, जिसकी कीमत लगभग ₹17,000 आंकी गई है, बरामद करने में सफलता मिली है
गिरफ्तार आरोपी का नाम महेंद्र कुमार साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी पेंड्री, थाना जांजगीर है। यह आरोपी पहले से जिला जेल खोखरा में निरुद्ध था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे नियमानुसार रिमांड में लेकर पूछताछ की, जहां उसने यह स्वीकार किया कि उसने मुनूद खार स्थित गोदाम में नशीली दवाएं छिपाकर रखी हैं, जिन्हें वह बेचने की फिराक में था।
पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहाँ से नशीली टेबलेट्स की कुल 1680 नग बरामद की गईं। बरामद सामग्री के आधार पर आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(सी), 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा की गई त्वरित और सटीक कार्रवाई की सराहना की जा रही है।