डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला महिला संबंधी अपराध से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।
आरोपी की पहचान शनिदेव पंकज (उम्र 24 वर्ष), निवासी ढाबाडीह, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर उन्हें सार्वजनिक किया गया था, जिससे उसकी सामाजिक छवि को ठेस पहुंची।
पीड़िता की शिकायत पर थाना शिवरीनारायण में दिनांक 18 जून 2025 को अपराध क्रमांक 240/25, धारा 79, 308(2) बीएनएस तथा 67A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसका मोबाइल जब्त कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय निराला एवं आरक्षक कुलदीप खुंटे का सराहनीय योगदान रहा।
🔸 जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।