इंटक अध्यक्ष की सख़्त पहल से मजदूरों को मिली राहत, ठेकेदार ने दी आंशिक मजदूरी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

जिला जीपीएम.....

ग्राम पंचायत पिपरिया भास्कुरा के मजदूरों को आखिरकार इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) जिला अध्यक्ष इदरीश अंसारी की पहल पर राहत मिली है। इन मजदूरों को हैदराबाद में कार्य कराने के बाद लेबर ठेकेदार निरंजन प्रसाद टंडिया द्वारा मजदूरी नहीं दी जा रही थी। परेशान मजदूरों ने इंटक जिला कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायत मिलते ही इंटक अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने मामले को गंभीरता से लिया और ठेकेदार निरंजन टंडिया को कार्यालय में बुलाया। ठेकेदार ने आने का वादा किया, लेकिन वह नहीं पहुँचा। इसके बाद अध्यक्ष ने इस मामले को जिला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में भेज दिया।

जैसे ही इसकी जानकारी ठेकेदार को हुई, उसने मजदूरों को आंशिक रूप से राहत देते हुए ₹8,000 की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। मजदूरों ने इसकी सूचना इंटक अध्यक्ष को दी, जिस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बाकी मजदूरी नहीं दी जाती है, तो ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस तात्कालिक राहत के लिए मजदूरों ने इंटक अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंटक अध्यक्ष इदरीश अंसारी गरीब व मजदूर वर्ग के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। जहां अक्सर लोगों को न्याय पाने के लिए महीनों भटकना पड़ता है, वहीं सिर्फ दो दिनों में मजदूरी दिलवाना एक सराहनीय प्रयास है।

इंटक अध्यक्ष की तत्परता और मज़दूरों के हित में ईमानदार पहल यह दिखाती है कि जब नेतृत्व मजबूत और संवेदनशील हो, तो गरीबों को भी न्याय और अधिकार समय पर मिल सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post