चरित्र शंका में की हत्या – चकरभाठा पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर, चकरभाठा।
थाना चकरभाठा क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई। चकरभाठा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 18 जून 2025 की रात करीब 8 बजे चकरभाठा कैम्प स्थित अनुराग गली, गोलू ऑटो पार्ट्स के पास हुई थी। मृतक नंद किशोर वैष्णव (उम्र 38 वर्ष, निवासी मुंगेली) की गौकरण गेंदले, शैलेंद्र सेंगर और गजेन्द्र सेंगर ने हाथ, मुक्का, लात व लकड़ी के बत्ते से बुरी तरह पिटाई कर दी थी। मारपीट से मृतक के हाथ, पैर, कंधा, चेहरा व पीठ में गंभीर चोटें आई थीं।

घायलावस्था में नंद किशोर को डायल 112 की सहायता से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के बाद उन्हें उनके निवास – सब्जी मार्केट, पानी टंकी के पास, चकरभाठा छोड़ा गया। रात करीब 12:30 बजे दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पुनः अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मृतक की आरोपी गौकरण गेंदले की पत्नी से पुरानी जान-पहचान थी। इसी शंका के चलते गौकरण ने शैलेंद्र व गजेंद्र सेंगर के साथ मिलकर नंद किशोर की जानलेवा पिटाई की।

चकरभाठा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post