डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर......
उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में 27 जून से 1 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बना ली है।
बालक वर्ग की टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मेज़बान उत्तर प्रदेश को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बालिका वर्ग की टीम ने लीग मैच में आंध्र प्रदेश को एकतरफा अंदाज़ में 13-0 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में स्थान पक्का किया।
कोच अख्तर खान ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।
बालिका टीम में साक्षी, श्रेया, संध्या, अंकिता, महिमा और खुशी,
जबकि बालक वर्ग में देवेंद्र, यश, हिमेश, सुनील, भावेश, कृष और सूरज ने अहम भूमिका निभाई।
टीम के कोच और मैनेजर:
लखनलाल देवांगन, राजा जोशी, नेहा यादव और विकास यादव हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन और मानसिक मजबूती दी।
छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की अध्यक्ष पलक जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. करौली सत्तूर, महासचिव मिताली घोष, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा, और फाउंडर मेंबर मृत्युंजय शर्मा, अंकुर रजक एवं संदीप गाहिरे ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है और पदक जीतने की उम्मीद जताई है।