तलवार और गुप्ती लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। कोनी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


पहला मामला – करहीपारा, निरतु:
28 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध गुप्ती लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी सुधीर यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी करहीपारा, निरतु को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक काले रंग की बटनदार गुप्ती (लंबाई 14 इंच) बरामद की गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।

दूसरा मामला – लोनियापारा, घुटकू:
27 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक तलवार लेकर मुख्य रोड चौक पर लोगों को धमका रहा है। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी प्रेम कुमार लोनिया उर्फ अंकु (उम्र 19 वर्ष), निवासी लोनियापारा, घुटकू को तलवार लहराते हुए पकड़ा। मौके से तलवार जब्त की गई और आरोपी के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस कार्रवाई:
दोनों मामलों में कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में कोनी थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी, प्रधान आरक्षक अशफाक अली, आरक्षक भास्कर साहू और उदय पाटले की प्रमुख भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post