डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
थाना - सीपत, जिला - बिलासपुर | दिनांक - 28 जून 2025
🔹 ऑपरेशन तलाश के तहत मिली सफलता
🔹 पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी को भेजा गया जेल
🔹 बालिका को आरोपी से किया गया बरामद
गिरफ्तार आरोपी:
- नाम: अमर सूर्यवंशी
- उम्र: 28 वर्ष
- पता: ग्राम गातौरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
घटना का संक्षिप्त विवरण:
एक व्यक्ति ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर अपहृता और आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सामने आया कि आरोपी ने बालिका का शारीरिक शोषण किया।
मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
कार्रवाई में टीम का विशेष योगदान:
- तत्कालीन थाना प्रभारी सउनि सहेत्तर कुर्रे
- आरक्षक आकाश मिश्रा (बैज क्रमांक 730)
- महिला आरक्षक ज्योति जगत (बैज क्रमांक 638)