डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा आज शहर के रेलवे क्षेत्र से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जयकारों के साथ भगवान के रथ की रस्सी खींचते हुए आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को फल एवं मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया गया। रथ यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस पावन अवसर पर शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य महेश दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवा मुदलियार, रामप्रकाश केशरवानी, बब्लू नंदू गुलहरे, रंजीत खनूजा, चंद्रहास केसरवानी, विजय दुबे, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे, अनिल चौहान, दिलीप साहू, अनिल शुक्ला, संजय दवे, संगीत मोईता, संतोष चौहान, संदीप मिश्रा, गुड्डू चंदेल, विजय तिवारी, ओम प्रकाश शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, प्रवीण बर्डे, हनु शर्मा, संजय यादव, नरेंद्र सिंह, योगेश पिल्ले, केशव गोरख, अशोक केशवानी, पीयूष अग्रवाल, मुकेश दुबे, रितिक सिंह, हरीश शेलकर, राकेश केसरी, सनी चौहान, उदय गंगवानी, विक्रम धुर्वे, पिंटू आडिल, यश सिंह, संजय शुक्ला सहित अनेक श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रथयात्रा के सफल आयोजन में आयोजकों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें सुरक्षा, पेयजल और प्राथमिक उपचार आदि की समुचित व्यवस्था रही। संपूर्ण यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रही।