🔴 पूर्व विधायक शैलेष पांडेय से फिरौती मांगने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार, दिल्ली की छात्रा को अगवा करने की दी थी धमकी 🔴

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

📍बिलासपुर/सकरी।
पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने और परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।


🔹 आरोपी का विवरण:
नाम: बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव
पिता: प्रीतनाथ झा
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार)

🔹 मामला क्या है?
25 जून 2025 को पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बताया गया कि युवती दिल्ली में अध्ययनरत है।

🔹 पुलिस ने कैसे पकड़ा?
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी रोशन आहुजा व थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रयागराज भेजी गई।
वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

🔹 पूछताछ में खुलासा:
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, और बातचीत बंद हो जाने से नाराज़ होकर उसने यह साजिश रची।

🔹 पुलिस की तत्परता सराहनीय:
इस पूरे ऑपरेशन में थाना सकरी पुलिस और एसीसीयू टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई प्रशंसनीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post