सरकंडा में तीन सगी बहनों पर चापड़ से हमला करने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की सतर्कता फिर आयी सामने, आरोपी को चंद घंटे के अंदर दबोचा

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास परिसर (भूकंप ऑफिस के पास) में शुक्रवार को तीन सगी बहनों पर चापड़ से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात बहतराई अटल आवास की है, जहां रहने वाली तीन बहनों पर अमन पटेल नामक युवक ने धारदार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया था।


हमले में तीनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया है।

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडे ने जानकारी दी कि आरोपी अमन पटेल को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे बिलासपुर लाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post