कांटा लगा फेम शेफाली ज़रिवाला की हार्ट अटैक से 42 साल की उम्र मे मौत

डेली न्यूज़ टाइम्स.... बॉलीवुड...

कांटा लगा' फेम और 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. निधन की वजह हार्ट कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है. उनकी बॉडी अभी कूपर हॉस्पिटल में है.


टाइम्स ऑफ इंडिया ने हॉस्पिटल के रिसेप्शनिस्ट के हवाले से लिखा है कि एक्ट्रेस को 27 की रात दिल का दौरा पड़ा और अब वो नहीं रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उनके हसबैंड और एक्टर पराग त्यागी तुरंत हॉस्पिटल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शेफाली के अचानक इस तरह से दुनिया छोड़कर जाने की वजह से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

हसबैंड पराग त्यागी दिखे हॉस्पिटल में

शेफाली जरीवाला के हसबैंड का वीडियो कूपर हॉस्पिटल से आया है जिसमें वो कार में बैठे और टूटे हुए नजर आ रहे हैं. कार में अंदर बैठे पराग अपना दुखी चेहरा हाथ से ढकने की कोशिश करते दिखे.

Post a Comment

Previous Post Next Post