डेली न्यूज़ टाइम्स....
मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि पत्नी सोनम ही अपने पति राजा की हत्या करवाई थी. जिसके लिए उसने हमलावरों को सुपारी दी थी. इस मामले में मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया हैDGP ने बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य संदिग्धों को रात भर की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि इस हत्या में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है. DGP नोंगरांग ने आगे बताया,
उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि गिरफ्तार लोगों ने कबूल किया है कि रघुवंशी की हत्या के लिए उनकी पत्नी ने उन्हें सुपारी दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सोनम 2 घंटे पहले ही मिली और इस पूरे मामले की जानकारी देने के लिए सोनम ने अपने घर में खुद ही कॉल किया था
बता दें कि एक दिन पहले ही मेघालय के एक लोकल टूरिस्ट गाइड ने दावा किया था कि जिस दिन राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय के सोहरा क्षेत्र से लापता हुए थे, उस दिन उनके साथ तीन और टूरिस्ट भी थे.