सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर....

सकरी (छत्तीसगढ़)। थाना सकरी अंतर्गत ग्राम बहतराई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। मृतिका रतना साहू और उसके पति गौतरिहा साहू के बीच दो माह की बच्ची की छठी मनाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गौतरिहा साहू ने रोटी बनाने वाली तवा से पत्नी के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही रतना साहू की मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम के साथ साक्ष्य संकलन का कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सकरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गौतरिहा साहू को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।



Post a Comment

Previous Post Next Post