डेली न्यूज़ टाइम्स.. बस्तर से रविश शर्मा की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और दुखद खबर आ रही है।
कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED विस्फोट में
कोन्टा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – श्री आकाश राव गिरीपुंजे – वीरगति को प्राप्त हो गए हैं।
इस हमले में कोन्टा थाना प्रभारी – सोनल ग्वाला – भी घायल हुए हैं।
घटना की पुष्टि – सुकमा एसपी किरण चौहान ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षा बल माओवादियों द्वारा घोषित
10 जून के भारत बंद को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान डोंड्रा के पास छुपाई गई प्रेशर IED में जोरदार धमाका हुआ।
विस्फोट के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घायल थाना प्रभारी सोनल ग्वाला को प्राथमिक इलाज के लिए
कोन्टा अस्पताल लाया गया है। वहीं शहीद एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे को
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारियाँ की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस मुख्यालय रायपुर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा गया है कि –
“नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”
इस बीच, पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया है।
फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड मौके पर रवाना हो चुकी हैं।
घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
"शहीद आकाश राव गिरीपुंजे को विनम्र श्रद्धांजलि...
आपकी शहादत, हमारी प्रेरणा है।