इदरीस अंसारी की सख्ती से खुली झूठी शिकायत की पोल, मजदूरों से लिया माफीनामा

डेली न्यूज़ टाइम्स / डेस्क खबर/ 

जिला जीपीएम...
इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने एक बार फिर अपने सख्त और निष्पक्ष रुख से सच्चाई को सामने लाकर संगठन की साख को मजबूती दी। मामला ग्राम पंचायत पिपरिया भास्कुरा के मजदूरों का था, जहां दो मजदूरों ने ठेकेदार निरंजन प्रसाद टंडिया के खिलाफ इंटक जिला कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी कि उन्हें हैदराबाद ले जाकर मजदूरी नहीं दी गई।
शिकायत के बाद इदरीस अंसारी ने संबंधित ठेकेदार को दो बार कार्यालय में बुलाकर पक्ष रखने का अवसर दिया, लेकिन दोनों बार वह नहीं पहुंचा। इसके बावजूद उसने मजदूरों के खाते में मजदूरी की राशि ट्रांसफर कर दी। मामला पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप में भेजा गया।

बाद में ठेकेदार टंडिया स्वयं कार्यालय पहुंचा और सच्चाई बताई कि मजदूर साहिल पुरी और करन पुरी खुद अपनी मर्जी से हैदराबाद काम पर गए थे। निरंजन वहां पहले से कार्यरत था, लेकिन मजदूरी वसूलने के लिए मजदूरों ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद इदरीस अंसारी ने दोनों मजदूरों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और लिखित माफीनामा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में झूठी शिकायत करने पर वे खुद जिम्मेदार माने जाएंगे।

इदरीस अंसारी ने इस दौरान ठेकेदार को भी फटकारते हुए कहा कि समय रहते पक्ष रखने की जिम्मेदारी आपकी भी थी, अब जो भी आगे कार्रवाई होगी, दोनों पक्ष इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

इस पूरे मामले में इदरीस अंसारी की सक्रियता और निष्पक्षता से यह संदेश गया कि इंटक जिला अध्यक्ष हर मामले की तह तक जाकर केवल सच्चाई के आधार पर निर्णय लेते हैं, जिससे मजदूरों का संगठन पर भरोसा और भी मजबूत होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post