ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 जुआरी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान..

बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरभट्ठी खुर्द तालाब के पास दबिश देकर ताश पत्तों से जुआ खेलते 14 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से नगद ₹9700, तीन ताश की गड्डियां और चार दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई।


जब्त सामग्री में शामिल –

  • नगदी ₹9700
  • 03 गड्डी ताश पत्तियां
  • पल्सर मोटरसाइकिल (CG10BE6486)
  • स्कूटी (CG10BY5538)
  • दो हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (CG10BY0189)

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

  1. मोहम्मद अबरार, उम्र 29 वर्ष
  2. शाहजहां, उम्र 35 वर्ष
  3. जावेद खान, उम्र 28 वर्ष
  4. ताहीर अली, उम्र 60 वर्ष
  5. नफीस खान, उम्र 27 वर्ष
  6. सैफ अली, उम्र 25 वर्ष
  7. बहाव खान, उम्र 40 वर्ष
  8. अनीश अली, उम्र 30 वर्ष
  9. सलीम खान, उम्र 38 वर्ष
  10. विरेन्द्र विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष
  11. मुनव्वर, उम्र 45 वर्ष
  12. अमीर खान, उम्र 36 वर्ष
  13. ईसान अली, उम्र 55 वर्ष
  14. कांती कुमार वैष्णव, उम्र 32 वर्ष
    (सभी निवासी चोरभट्ठी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर)

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरभट्ठी खुर्द तालाब के पास कुछ लोग ताश पत्तियों से जुआ खेल रहे हैं। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम –
निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर रवि कुमार लहरे, आरक्षक इंद्रावन सिंह मरकाम, रूपेश कौशिक, विनेन्द्र कौशिक, रविशेखर सिरो और कृष्णा मार्को।

सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सकरी पुलिस की इस कार्रवाई को जुए और सट्टे के खिलाफ सख्त अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post