डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
जिले की सीपत पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम खांडा में जबरदस्त रेड कर 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब और 32 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। इस कार्यवाही में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर 08 प्रकरणों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रेड के दौरान पुलिस ने सफाईकर्मी का वेश धारण कर गांव में प्रवेश किया और शराब माफियाओं को चकमा देते हुए चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान आरोपी अवैध शराब बनाते रंगे हाथ पकड़े गए।
👉 जप्त शराब एवं सामान का ब्यौरा:
- कुल कच्ची महुआ शराब: 1040 लीटर
- देशी प्लेन शराब: 5.760 लीटर (32 पाव)
- जप्त शराब की अनुमानित कीमत: ₹3,14,560/-
- शराब निर्माण उपकरण और बर्तन भी किए गए जप्त
👉 गिरफ्तार आरोपी:
- मीना बाई सिदार (150 लीटर)
- चांदनी सिदार (105 लीटर)
- परदेशी सिदार (175 लीटर)
- सुकृता गोड़ (180 लीटर)
- वेदलाल गोड़ (145 लीटर)
- रेशम बाई सिदार (155 लीटर)
- बेदमति गोड़ (130 लीटर)
- उत्तम भोई (32 पाव देशी शराब सहित)
👉 कार्रवाई का संचालन:
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा के मार्गदर्शन एवं सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में की गई। कुल सात टीम बनाकर अलग-अलग मोहल्लों में एक साथ दबिश दी गई।
👉 ऑपरेशन में शामिल टीम:
निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, प्र.आर. परमेश्वर सिंह, जयपाल बंजारे, प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, शरद साहू, अवधेश कश्यप, दिनेश पटेल, मोतीलाल पटेल, अजय भारद्वाज, सुभाष मरावी, शैलेंद्र कुर्रे, अमीर अंचल, नितिश कश्यप, महिला आरक्षक ज्योति जगत, प्रीति दास सहित बिलासपुर रक्षित केंद्र और अन्य थानों से आई महिला पुलिस टीम की मेहनत से यह कार्यवाही सफल हो सकी।