गौरेला-पेंड्रा में दोपहिया वाहन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार* — साइबर सेल व थाना गौरेला की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

डेली न्यूज़ टाइम्स.. मोहम्मद शाकिब खान....

गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत द्वारा निर्देशित विशेष अभियान के अंतर्गत साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान *अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से कुल 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज चौधरी पिता कमला प्रसाद चौधरी (उम्र 24 वर्ष) एवं सोनू यादव पिता दादूराम यादव (उम्र 23 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 14 व 15 कुदारी, थाना नौरोजाबाद, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) हैं। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के मुख्य सरगना मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर पिता मोहम्मद रहीस (उम्र 21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 9, नौरोजाबाद, जिला उमरिया का नाम बताया। मुख्य आरोपी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही फरार हो गया था।

तीनों आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को टारगेट करते थे। मास्टर चाबी को मॉडिफाई कर वाहन लॉक खोलने की तकनीक के जरिए चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के साथ सस्ते दामों में बेच दिया जाता था।

अब तक आरोपियों के कब्जे से कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

4 Hero HF Deluxe

2 Hero Splendor

2 Honda Shine

1 TVS Apache

1 TVS Victor


 *बरामद वाहनों में से 6 वाहन थाना गौरेला में दर्ज चोरी के अपराधों से संबंधित हैं, जबकि 4 अतिरिक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं,* जिनके मॉडल, रंग, चेसिस नंबर आदि की जानकारी आसपास के सभी थानों के साथ साझा की जा रही है, ताकि उनके मालिकों का पता लगाया जा सके और चोरी के अन्य मामलों से उनकी कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।

मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर, जो एक मैकेनिक के रूप में कार्य करता है, ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने मौसा के साथ काम करते हुए मास्टर चाबी बनाना और ताले खोलने की तकनीक सीखी, जिसका इस्तेमाल वह चोरी में करता था।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य चोरी के वाहनों की बरामदगी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल व डीएसपी श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर उमरिया, शहडोल व नौरोजाबाद क्षेत्रों में भेजी गई। यह टीम उप निरीक्षक श्री सुरेश ध्रुव (प्रभारी साइबर सेल) के नेतृत्व में कार्यरत है, जिसमें साइबर सेल के आरक्षक हर्ष गहरवार, राजेश शर्मा,सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं थाना गौरेला से सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी तथा प्रधान आरक्षक देव नारायण  राठौर और जगदीश नामदेव शामिल हैं।

फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post