रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जानलेवा हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद रेड कर पकड़ा गया.. इंस्टाग्राम मे अमन डॉन नाम ID से पिटाई का वीडियो किया था अपलोड

डेली न्यूज़ टाइम्स....जिया उल्ला खान....

रायपुर....

थाना मुजगहन क्षेत्र में हुई मारपीट की गंभीर घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस की टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सभी को हिरासत में लिया।


घटना का विवरण:
18 मई की रात करीब 11:30 बजे रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट, मुजगहन निवासी पंकज कुमार सिंह पर अमन बंजारे और उसके 4-5 साथियों ने पैसों की मांग को लेकर हमला कर दिया। पीड़ित को घर से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सभी आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

इस मामले में थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 106/25 के तहत धारा 296, 351(2), 331(2), 109, 191(2), 191(3) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. अमन बंजारे (20 वर्ष) – निवासी लोटस पार्क, गोरियाकला
  2. राघव पटेल (20 वर्ष) – निवासी बोरियाकला, स्थायी पता कांकेर
  3. साजन बंजारे (19 वर्ष) – निवासी सतनामी मोहल्ला, तेलीबांधा
  4. अनिल कुमार (19 वर्ष) – निवासी बोरियाकला, स्थायी पता कलेक्टर बंगला के पीछे, कांकेर
  5. प्रियांशु चंद्र (20 वर्ष) – निवासी बोरियाकला, स्थायी पता नर्सरी मोहल्ला, कोरबा
  6. विधि के साथ संघर्षरत दो बालक

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का जुलूस भी निकाला, ताकि आमजन में कानून का भय और विश्वास दोनों स्थापित हो सके। इस पूरी कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्य किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post