डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान......
.......
कर्नाटक की फेमस एक्ट्रेस रान्या राव एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गई है। खबर है कि उन्हें बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये खबर बॉलीवुड और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचाने वाली है। क्या है पूरा मामला और कौन हैं एक्ट्रेस रान्या राव, चलिए आपको बताते हैं।
क्या है पूरा मामला?
रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया, जिसे उन्होंने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ था। ये सोना बार्स के रूप में था और जांच में ये सामने आया कि रान्या राव का तस्करी के इस अपराध में दुबई से कनेक्शन है। वो पिछले कुछ समय से सोने की तस्करी में शामिल रही हैं और इसी बार सोना लेकर वह भारत लौट रही थीं, लेकिन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उनकी हरकतें रंगे हाथ पकड़ ली