डेली न्यूज़ टाइम्स....
खेल डेस्क -....
चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिखाया कि वह व्हाइट-बॉल में कितने बड़े चेज मास्टर हैं. कोहली ने 53 गेंदों पर 4 चौकों से करियर का 74वां अर्द्धशतक तब पूरा किया, जब भारत के दो विकेट 43 पर लौट गए थे. लेकिन यहां से कोहली ((84 रन, 98 गेंद, 5 चौके) ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर विकेट पर लंगर डाल दिया. और इस अर्द्धशतक से पहले उन्होंने वह कारनामा कर दिया, जिससे पार पाना अगली पीढ़ी के किसी भी बल्लेबाज के लिए सिर्फ एक सपना भर है. कोहली ने पारी में जैसे ही 25वां रन बनाया, तो कोहली ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए. इस मामले में अब केवल सचिन तेंदुलकर (8,720 रन, 42.33 औसत) ही उनसे आगे हैं.